मड़ावरा: बम्होरी कलां के पीएम श्री विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण एसडीएम ने किया
तहसील मड़ावरा के बम्होरी कलां गाँव के पीएम श्री विद्यालय का गुरुवार को सुवह करीब 11 बजे एसडीएम मड़ावरा ने आकस्मिक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने विद्यालय की स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया।साथ ही उन्होंने विद्यालय में रसोईघर और परिसर की साफ सफाई का भी निरीक्षण किया और अध्यापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।