पत्रकार पर हमला, फिर पत्रकार पर ही मुकदमा! रुद्रपुर में पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों का अनोखा विरोध प्रदर्शन
रुद्रपुर, उत्तराखंड।
रुद्रपुर में पत्रकार रूपेश कुमार सिंह पर हुए हमले के बाद उन्हीं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस कार्रवाई के विरोध में पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जाहिर किया।
प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि यदि किसी पत्रकार पर हमला होता है, तो उसे न्याय दिलाने के बजाय उसी पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना कहां तक उचित है?
पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पत्रकार रूपेश कुमार सिंह को न्याय दिलाने और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पत्रकारों की आवाज दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पत्रकार रूपेश कुमार सिंह को न्याय कब तक मिलता है।
रिपोर्ट: रक्षपाल सिंह
R News Uttarakhand — आपकी आवाज़, आपकी खबर