राजपुर: राजपुर में 'नशा मुक्त युवा' अभियान के तहत प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण हुआ
Rajpur, Buxar | Aug 2, 2026 राजपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओकार्यालय में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना तथा नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया गया।