कनवास: शराब पीकर वाहन चलाते देवली मांजी थाने के सामने से एक व्यक्ति गिरफ्तार
Kanwas, Kota | May 24, 2026 कनवास उपखंड क्षेत्र की देवली मांजी थाना पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना क्षेत्र में यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कराने और सड़क हादसों पर रोक लगाने के उद्देश्य से कार्रवाई की गई। रविवार शाम करीब 6:30 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवली मांजी थाना