बांका: ऊर्जा मंत्री का बांका में समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
Banka, Banka | Aug 16, 2026 बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल रविवार की दोपहर 12 बजे कांवड़िया पथ जाने के दौरान पुलिस लाइन के समीप पहुंचे। यहां पहुंचते ही उनके समर्थकों और ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान डोमाखाड़ एवं पथरा गांव के दर्जनभर कार्यकर्ताओं ने मंत्री को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। समर्थकों ने उनका अभिनंदन किया।