काराकाट: पटाखे के गर्म बारूद से युवक का हाथ झुलसा, आठ अन्य किशोरों के भी चोटिल होने की सूचना
काराकाट में थाना क्षेत्र के बसंत बिगहा गांव में दीपावली की रात आतिशबाजी के दौरान पटाखे के गर्म बारूद की चपेट में आने से एक युवक का हाथ झुलस गया। घायल युवक की पहचान गांव निवासी संजय सिंह के पुत्र अंकित कुमार सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी गोड़ारी पहुंचाया। ग्रामीणों के अनुसार, दीपावली की रात मोहल्ले के कई युवक।