बिदुपुर: बिदुपुर प्रखंड की 15 पंचायतों में पैक्स चुनाव के लिए शांतिपूर्ण माहौल में मतदान शुरू
बिदुपुर प्रखंड में 15 पंचायत में चौथे चरण में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में रविवार की सुबह 7 से मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रखंड के 15 पंचायत में बने मतदान केंद्र पर मतदाता कतार में लगकर अपना वोट डाल रहे हैं। शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न करने के उद्देश्य से सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है।