मंडला: मुख्य सब्जी बाजार में गंदगी से संक्रमण का खतरा, सफाई पर नगर पालिका का ध्यान नहीं
Mandla, Mandla | Jul 6, 2026 मुख्य सब्जी बाजार में दुकान लगाने वाले व्यापारी व खरीदी के लिए पहुंचने वाले उपभोक्त गंदगी से परेशान है। सुव्यवस्थित सफाई न होने से खाई के पास गंदगी का ढेर दिखाई देे रहा है। सब्जी बाजार से अस्पताल पहुंच मार्ग के पुल के समीप गंदगी के बीच सोमवार तीन बजे मवेशी भोजन की तलाश करते नजर आए। यहां व्यापारी खराब सब्जी फेंकते हैं। सफाई अच्छे से नहीं की जाती।