बालाघाट: काली पुतली चौक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बैगा बच्चों की मौत और डबल मनी मामले पर सरकार-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी
बैगा आदिवासी बच्चों की बीमारी से मौत, सरकारी चावल घोटाला, डबल मनी मामला और बसों के बढ़े किराए जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को जिला मुख्यालय के काली पुतली चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन 19 अगस्त की दोपहर 1 बजे से शाम 5:30 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक संजय उईके ने प्रशासन पर बच्चों की