खोदावंदपुर: सिरसी में बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, चार घर जले, लाखों रुपये की संपत्ति हुई नष्ट
बरियारपुर पूर्वी पंचायत के सिरसी गांव में शनिवार की दोपहर करीब दो बजे बिजली के शॉट सर्किट से हुई भीषण आगलगी की घटना में चार घर जलकर राख हो गया। इस घटना में सिरसी गांव के वार्ड 09 निवासी ठीठर साह व उनके पुत्र विपिन साह, पड़ोसी रामेश्वर दास की पुत्री चन्द्रकला देवी एवं मोहम्मद जान का पुत्र मोहम्मद अली हसन का घर जल गया। पिता-पुत्र के घर में रखा नगदी, जेवरात जला।