खोदावंदपुर: अज्ञात चोरों ने मिठाई दुकान का ताला तोड़कर नगदी और हजारों रुपये की सामग्री चुराई
बरियारपुर पूर्वी पंचायत के मसुराज पानी टंकी स्थित एक मिठाई दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नगदी सहित हजारों की समाग्री गायब कर दिया। सोमवार दो सुबह करीब आठ बजे इसकी जानकारी देते हुए पीड़ित दुकानदार मसुराज गांव के पवन चौधरी का पुत्र गोलू कुमार ने बताया कि बीती रात्रि करीब नौ बजे वह अपना मिठाई दुकान बढ़ाकर घर सोने के लिए चला गया। चोरी की जानकारी सुबह मिली।