खोदावंदपुर: बरियारपुर पश्चिमी गांव में रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, गाजे-बाजे के साथ
रामनवमी के मौके पर रविवार को सुबह करीब दस बजे गाजेबाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा कड़ी प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गयी। जो राजकीयकृत मध्य विद्यालय तारा बरियारपुर परिसर से हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बेगूसराय रोसड़ा मुख्य पथ एस एच 55 होते हुए दौलतपुर पेट्रोल पंप चौक, चलकी चौक से वापस आया।