🙏 गुप्तकाशी पहुंची बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली, भक्तों ने किए दर्शन 🔱
विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के बाद बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली की शीतकालीन यात्रा जारी है।
गुरुवार को बाबा केदार की डोली अपने द्वितीय रात्रि प्रवास के लिए गुप्तकाशी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और जयकारों के साथ डोली का स्वागत किया। इस दौरान भक्तों को बाबा केदार का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
अब शुक्रवार को बाबा केदार की पंचमुखी डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुंचेगी। इसके बाद आगामी छह माह तक बाबा केदार की शीतकालीन पूजा-अर्चना यहीं संपन्न होगी।
🔱 हर-हर महादेव! जय बाबा केदार!🙏
\#BabaKedar #Kedarnath #Guptkashi #Ukhimath #OmkareshwarTemple #KedarnathDham #uttarakhandheaven