समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:-1456,
दिनांक: 23/9/2026,
==================
'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत पूर्णिया के नगर निकायों में चलाया गया सघन सफाई अभियान:-
जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के दिशा-निर्देश के आलोक में जिले के सभी नगर निकायों में 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक "स्वच्छता ही सेवा" अभियान सघन रूप से चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में बुधवार को जिले के नगर परिषद बनमनखी में व्यापक सफाई सह जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और नगर निकायों को पूरी तरह से स्वच्छ एवं गंदगी मुक्त बनाना है।
अभियान के दौरान मुख्य सार्वजनिक स्थलों, बाजार क्षेत्रों, आवासीय परिसरों और प्रमुख सड़कों की विशेष सफाई की गई। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में आम जनों को कचरे के सही निस्तारण (सूखा एवं गीला कचरा अलग करने) और एकल-उपयोग प्लास्टिक (Single-use plastic) के इस्तेमाल से बचने की अपील की गई।
जिला प्रशासन पूर्णिया आम नागरिकों से अपील करता है कि इस माह भर चलने वाले "स्वच्छता ही सेवा" अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने आसपास के वातावरण को साफ एवं सुंदर बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।
#samratchoudhary
#cmsamrat
Purnia, Bihar | Sep 23, 2026