मजदूर मोती लाल ने गांव के दबंगों पर लाठी-डंडों से हमला और मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना में आरोपियों ने घर में घुसकर दरवाजा तोड़ने की कोशिश की और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि पहले भी कई शिकायतें की गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाते हुए मोती लाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी पहुंचा है।