मुख्यमंत्री के आगमन एवं सोनपुर मेला-2026 के उद्घाटन को लेकर जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों की ली ब्रीफिंग, पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने का दिया निर्देश।
विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 के उद्घाटन को लेकर जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री रौशन कुमार ने मेला परिसर में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों की ब्रीफिंग की। इस दौरान सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, विद्युत एवं अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा आपसी समन्वय के साथ पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।
Saharsa, Bihar | Nov 22, 2026