शिवहर: जिले में कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए डीएम ने दी जानकारी
डीएम विवेक रंजन मैत्रेय शनिवार शाम 03:30 बजे बताया कि जिला में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है. तापमान 10℃ से नीचे पहुँच गया है. जिससे कोल्ड डे घोषित किया गया है. उन्होंने बताया है जिला में पर्याप्त मात्रा में कंबल का वितरण जरूरतमंदों के बीच किया गया है और जरूरत पड़ने पर कंबल का वितरण की जाएगी. सभी CO को निर्देश दिया गया है कि जगह-जगह पर अलाव की व्यवस्था करें।