शिवहर: शिवहर में एसपी कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन, एसपी ने 10 मामलों का किया निपटारा
एसपी कार्यालय शिवहर में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा शनिवार दोपहर 02 बजे जनता दरबार का आयोजन किया है. जहां एक साथ 10 मामलों को सुनकर निपटारा किया है. उन्होंने बताया कि आज के जनता दरबार में भूमि विवाद, आपसी विवाद, मारपीट, लड़की अपहरण जैसे मामला सामने आए थे. जहां त्वरित समाधान किया गया है. सभी थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि आम जनता की समस्या को प्राथमिकता दें।