करैरा के अमोलपाठा में शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव का आरोप
शिवपुरी/करैरा। करैरा क्षेत्र के ग्राम अमोलपाठा में शराब दुकान को लेकर महिलाओं का आक्रोश सामने आया। शराब दुकान बंद कराने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं मौके पर पहुंचीं और विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब पुलिस पर पथराव किए जाने की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि पुलिस बल ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी और पुलिस ने मौके पर व्यवस्था संभाली।
महिलाओं का आरोप है कि गांव में शराब की बिक्री के कारण परिवारों और सामाजिक वातावरण पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। महिलाओं ने प्रशासन से मांग की कि अमोलपाठा में शराब दुकान को बंद कराया जाए और शराब बिक्री को लेकर उचित कार्रवाई की जाए।
फिलहाल पुलिस द्वारा घटना के संबंध में जांच की जा रही है। पथराव में किसी पुलिसकर्मी के घायल होने अथवा अन्य नुकसान की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
P.NEWZ INDIA | पत्रकार राम मनोहर मिश्रा