रोजगार मेले में किया गया 91 आवेदकों का चयन
बड़वानी 11 अगस्त 2026/कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह के मार्गदर्शन में मंगलवार 11 अगस्त को ग्रामीण आजीविका मिशन प्रशिक्षण हाल बड़वानी में युवा संगम (रोजगार मेला )आयोजित किया गया। इसमें कुल 125 बेरोजगार आवेदकों ने पंजीयन करवाया जिसमें 3 कंपनियों द्वारा 91 बेरोजगारों आवेदकों का प्रारंभिक रूप से चयन किया गया । रोजगार मेले में कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह ने स्वयं उपस्थित होकर युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।
जिला रोजगार अधिकारी श्री टीएस डुडवे से प्राप्त जानकारी अनुसार रोजगार मेले में प्रतिभा सिंटेक्स प्राइवेट लिमिटेड पीथमपुर द्वारा 20 आवेदकों का, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड इंदौर शाखा बड़वानी द्वारा 16 आवेदकों का, एस. आई. एस.कंपनी सिंगरौली म. प्र. द्वारा 55 आवेदकों का चयन किया गया । मेले में श्रीमति अनुराधा पाटीदार प्रबंधक मध्यप्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका प्रबंधक, श्रीमति आरती ओहरिया सहायक प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्रक, श्री संजय बरवरे प्रबंधक आरसेटी बड़वानी उपस्थित थे।