Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
image
image
image
image

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रंगोली एवं निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन बड़वानी 11 अगस्त 2026/शासकीय कन्या महाविद्यालय, बड़वानी में मध्य प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार “हर घर तिरंगा” अभियान’’ कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. कविता भदौरिया एवं नोडल अधिकारी डॉ. सुनीता भायल के मार्गदर्शन में किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में छात्राओं के लिए निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता का विषय तिरंगा भारत की पहचान रखा गया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए तिरंगे के महत्व, राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति एवं राष्ट्र के गौरव से संबंधित अपने विचारों को निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किया। साथ ही रंगोली प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने तिरंगा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना पर आधारित आकर्षक रंगोलियाँ बनाकर अपनी कला एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साह एवं उमंग के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम का सफल आयोजन महाविद्यालय के मार्गदर्शन एवं सहयोग से किया गया। प्रतियोगिता के परिणाम निम्नानुसार है- 1. निबंध प्रतियोगिता कु. अंजली झंझाडिया टोकरे, बी.ए. प्रथम वर्ष - प्रथम स्थान कु. अनिता जुवानसिंह चौहान, बी.एससी. द्वितीय वर्ष - द्वितीय स्थान कु. प्रमिला मुकेश बघेल, बी.ए. तृतीय वर्ष - तृतीय स्थान पर रहीं। 2. रंगोली प्रतियोगिता कु. गरिमा सनु तनवे, बी.ए. द्वितीय वर्ष - प्रथम स्थान कु. अंजली झंझाडिया टोकरे, बी.ए. प्रथम वर्ष - द्वितीय स्थान कु. मनीष मुकेश भिड़े, बी.ए. द्वितीय वर्ष - तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता का सफल आयोजन प्रो. दीपक सोलंकी, प्रो. प्रियंका शर्मा, प्रो. आयुषी व्यास एवं प्रो. अमृता यादव के द्वारा किया गया एवं विशेष सहयोग डॉ. इन्दु डावर का रहा। इस अवसर पर डॉ.एन.एल. गुप्ता, डॉ स्नेहलता मुझाल्दा, डॉ. महेश कुमार निंगवाल, डॉ. दिनेश सोलंकी प्रो. सीमा नाईक, डॉ. विक्रमसिंह भिड़े, डॉ. प्रियंका देवड़ा, प्रो. सुमन चौहान, प्रो. अनुराधा अवास्या, डॉ. षोभाराम वास्कले, श्री कृष्णु यादव, डॉ. अंजुबाला ठाकरे, प्रो. दीपाली निगम, प्रो. सीमा भाटिया प्रो. प्रियंका शर्मा, प्रो. सुनीता बामनिया, श्रीमती भारती सोलंकी, सुश्री संध्या अलावा, श्री संदीप दासौंधी एवं छात्राएं उपस्थित रही।

MORE NEWS

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं 40 आवेदकों की समस्याएं
बड़वानी 11 अगस्त 2026/ प्रति मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय बड़वानी में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 40 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियत समय-सीमा में प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
नगर परिषद द्वारा नही दिया जा रहा है नल कनेक्शन
 जनसुनवाई में ठीकरी निवासी श्री सुनील चौहान ने आवेदन देकर बताया कि उन्होने उनकी माताजी के नाम पर ठीकरी में स्थित भूखण्ड पर नल कनेक्शन प्राप्त करने हेतु 10 जून 2025 को आवेदन समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत किया परन्तु अभी तक उन्हे नल कनेक्शन नगर परिषद के द्वारा नही दिया गया है। अतः उन्हे नल कनेक्शन दिलवाया जाये। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह ने आवेदन में सीएमओ ठीकरी को निराकरण हेतु निर्देशित किया। 
स्वीकृत सीसी रोड़ का नही किया जा रहा है निर्माण 
 जनसुनवाई में ग्राम झरीमाता निवासियों ने आवेदन देकर बताया कि उनके निवासरत फल्या में 500 मीटर के सीसी रोड़ के निर्माण हेतु राशि स्वीकृत हुई हैं परन्तु सरपंच एवं सचिव के द्वारा सीसी रोड़ का निर्माण कार्य नही करवाया जा रहा है। अतः स्वीकृत सीसी रोड़ बनवाया जाये। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह ने आवेदन में सीईओ जनपद निवाली को निराकरण हेतु निर्देशित किया।
भूमि का नामांतरण एवं भवन निर्माण की अनुमति दिलवाई जाये 
 जनसुनवाई में ग्राम पंचायत कसरावद निवासी श्री तुषा पिता हिम्मत मण्डल ने आवेदन देकर बताया कि उन्होने ग्राम कसरावद में एक प्लाट खरीदा। जिसके नामांतरण एवं भवन निर्माण की अनुमति प्राप्त करने हेतु उन्होने आवेदन दिया। परन्तु ग्राम पंचायत द्वारा निर्माण की अनुमति नही दी गई। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह ने आवेदन में एसडीएम बड़वानी को निराकरण हेतु निर्देशित किया।

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं 40 आवेदकों की समस्याएं बड़वानी 11 अगस्त 2026/ प्रति मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय बड़वानी में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 40 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियत समय-सीमा में प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। नगर परिषद द्वारा नही दिया जा रहा है नल कनेक्शन जनसुनवाई में ठीकरी निवासी श्री सुनील चौहान ने आवेदन देकर बताया कि उन्होने उनकी माताजी के नाम पर ठीकरी में स्थित भूखण्ड पर नल कनेक्शन प्राप्त करने हेतु 10 जून 2025 को आवेदन समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत किया परन्तु अभी तक उन्हे नल कनेक्शन नगर परिषद के द्वारा नही दिया गया है। अतः उन्हे नल कनेक्शन दिलवाया जाये। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह ने आवेदन में सीएमओ ठीकरी को निराकरण हेतु निर्देशित किया। स्वीकृत सीसी रोड़ का नही किया जा रहा है निर्माण जनसुनवाई में ग्राम झरीमाता निवासियों ने आवेदन देकर बताया कि उनके निवासरत फल्या में 500 मीटर के सीसी रोड़ के निर्माण हेतु राशि स्वीकृत हुई हैं परन्तु सरपंच एवं सचिव के द्वारा सीसी रोड़ का निर्माण कार्य नही करवाया जा रहा है। अतः स्वीकृत सीसी रोड़ बनवाया जाये। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह ने आवेदन में सीईओ जनपद निवाली को निराकरण हेतु निर्देशित किया। भूमि का नामांतरण एवं भवन निर्माण की अनुमति दिलवाई जाये जनसुनवाई में ग्राम पंचायत कसरावद निवासी श्री तुषा पिता हिम्मत मण्डल ने आवेदन देकर बताया कि उन्होने ग्राम कसरावद में एक प्लाट खरीदा। जिसके नामांतरण एवं भवन निर्माण की अनुमति प्राप्त करने हेतु उन्होने आवेदन दिया। परन्तु ग्राम पंचायत द्वारा निर्माण की अनुमति नही दी गई। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह ने आवेदन में एसडीएम बड़वानी को निराकरण हेतु निर्देशित किया।

Barwani, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

हर घर तिरंगा अभियान का आगाज़
शास.उ.मा.भवती में तिरंगे की विकास यात्रा सुन विद्यार्थी हुए गर्वित
बड़वानी 11 अगस्त 2026/भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत संचालित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 2026 के तहत देशभर में 9 से 17 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवती द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी थीम तिरंगे का इतिहास एवं विकास यात्रा रही। 
 थीम पर आयोजित कार्यक्रम के सुव्यवस्थित प्रदर्शन हेतु हर घर तिरंगा अभियान के पोर्टल पर उपलब्ध फिल्मों का इंटरएक्टिव बोर्ड के माध्यम से प्रदर्शन किया गया।  फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वतंत्र भारत के प्रारंभिक दौर में तिरंगे से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों की जानकारी दी गई। इस दौरान संस्था के उच्च माध्यमिक शिक्षक श्री शफीक शेख ने फिल्म में प्रदर्शित विभिन्न तथ्यों एवं महत्वपूर्ण जानकारियों को विद्यार्थियों को सरल एवं स्पष्ट रूप से समझाया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि 22 जुलाई 1947 को भारत की संविधान सभा ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में भारतीय ध्वज के वर्तमान स्वरूप तिरंगे को स्वतंत्र भारत के प्रतीक के रूप में अपनाया। संविधान सभा की सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता हंसा मेहता ने राष्ट्रीय ध्वज प्रस्तुत किया तथा इसके महत्व और सम्मान से जुड़े विषयों को संसद के समक्ष रखा। स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर संसद भवन में तिरंगे को फहराया गया। अगली सुबह सूर्य की पहली किरण देश में आजादी का नया सवेरा लेकर आई।  यह दिन था 15 अगस्त 1947 । पंडित जवाहरलाल जी नेहरू ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया । यह ऐतिहासिक क्षण देश की स्वतंत्रता और नए भारत के उदय का प्रतीक बना। यह तिरंगा 12 फीट लंबा 8 फीट चौड़ा था और सर्वप्रथम लहराये जाने की भावना जुड़ी होने से इसे सहेजकर रखा गया है । आज भी यह तिरंगा दिल्ली में आर्मी बैटल मैस में सुरक्षित रखा हुआ है। यह थी पहले तिरंगे की कहानी । इस दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से परिसर गूंज उठा।
 विद्यार्थियों को तिरंगे की विकास यात्रा के विभिन्न चरणों से भी परिचित कराया गया। सिस्टर निवेदिता द्वारा प्रस्तुत प्रारंभिक ध्वज से लेकर वर्ष 1906 के ध्वज, पिंगली वेंकैया द्वारा प्रस्तुत चरखे वाले ध्वज, वर्ष 1931 के तिरंगे और अंततः 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा द्वारा अपनाए गए वर्तमान राष्ट्रीय ध्वज ‘ तिरंगा’ तक की यात्रा को फिल्म एवं शिक्षक के माध्यम से समझाया गया। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सभी अवयवों की सारगर्भित जानकारी देते हुए उन्होने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का आकार आयताकार है तथा इसकी लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3रू2 है। तिरंगे में ऊपर केसरिया, मध्य में सफेद तथा नीचे हरे रंग की समान चौड़ाई वाली पट्टियाँ होती हैं। केसरिया रंग साहस और त्याग, सफेद रंग सत्य, शांति एवं पवित्रता तथा हरा रंग समृद्धि, विकास तथा हरियाली का प्रतीक है। सफेद पट्टी के मध्य गहरे नीले रंग का अशोक चक्र अंकित है, जिसमें 24 तीलियाँ हैं। यह चक्र सारनाथ स्थित अशोक सिंह स्तंभ के धर्मचक्र से लिया गया है, जो निरंतर गति, धर्म और प्रगति का संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि तिरंगे का प्रत्येक रंग, उसका स्वरूप और अशोक चक्र मिलकर भारत के गौरव की, मूल्यों की  तथा एकता और निरंतर प्रगति की भावना को अभिव्यक्त करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने, राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने तथा देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में शिक्षक श्री अनीस खान,महेश मालवीय, विजेंद्र सिंह,रवीना नरगावे,केशरी बघेल आदि का सहयोग रहा।
 अंत में प्राचार्य श्री असलम खान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे तिरंगे का सम्मान करते हुए हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होने कहा कि आज शाला के शिक्षकों ने अपनी सेल्फी तिरेंगे के साथ हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड की है, आप भी अपने-अपने घर से सेल्फी अपलोड कर प्रमाण-पत्र प्राप्त करें।

हर घर तिरंगा अभियान का आगाज़ शास.उ.मा.भवती में तिरंगे की विकास यात्रा सुन विद्यार्थी हुए गर्वित बड़वानी 11 अगस्त 2026/भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत संचालित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 2026 के तहत देशभर में 9 से 17 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवती द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी थीम तिरंगे का इतिहास एवं विकास यात्रा रही। थीम पर आयोजित कार्यक्रम के सुव्यवस्थित प्रदर्शन हेतु हर घर तिरंगा अभियान के पोर्टल पर उपलब्ध फिल्मों का इंटरएक्टिव बोर्ड के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वतंत्र भारत के प्रारंभिक दौर में तिरंगे से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों की जानकारी दी गई। इस दौरान संस्था के उच्च माध्यमिक शिक्षक श्री शफीक शेख ने फिल्म में प्रदर्शित विभिन्न तथ्यों एवं महत्वपूर्ण जानकारियों को विद्यार्थियों को सरल एवं स्पष्ट रूप से समझाया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि 22 जुलाई 1947 को भारत की संविधान सभा ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में भारतीय ध्वज के वर्तमान स्वरूप तिरंगे को स्वतंत्र भारत के प्रतीक के रूप में अपनाया। संविधान सभा की सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता हंसा मेहता ने राष्ट्रीय ध्वज प्रस्तुत किया तथा इसके महत्व और सम्मान से जुड़े विषयों को संसद के समक्ष रखा। स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर संसद भवन में तिरंगे को फहराया गया। अगली सुबह सूर्य की पहली किरण देश में आजादी का नया सवेरा लेकर आई। यह दिन था 15 अगस्त 1947 । पंडित जवाहरलाल जी नेहरू ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया । यह ऐतिहासिक क्षण देश की स्वतंत्रता और नए भारत के उदय का प्रतीक बना। यह तिरंगा 12 फीट लंबा 8 फीट चौड़ा था और सर्वप्रथम लहराये जाने की भावना जुड़ी होने से इसे सहेजकर रखा गया है । आज भी यह तिरंगा दिल्ली में आर्मी बैटल मैस में सुरक्षित रखा हुआ है। यह थी पहले तिरंगे की कहानी । इस दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से परिसर गूंज उठा। विद्यार्थियों को तिरंगे की विकास यात्रा के विभिन्न चरणों से भी परिचित कराया गया। सिस्टर निवेदिता द्वारा प्रस्तुत प्रारंभिक ध्वज से लेकर वर्ष 1906 के ध्वज, पिंगली वेंकैया द्वारा प्रस्तुत चरखे वाले ध्वज, वर्ष 1931 के तिरंगे और अंततः 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा द्वारा अपनाए गए वर्तमान राष्ट्रीय ध्वज ‘ तिरंगा’ तक की यात्रा को फिल्म एवं शिक्षक के माध्यम से समझाया गया। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सभी अवयवों की सारगर्भित जानकारी देते हुए उन्होने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का आकार आयताकार है तथा इसकी लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3रू2 है। तिरंगे में ऊपर केसरिया, मध्य में सफेद तथा नीचे हरे रंग की समान चौड़ाई वाली पट्टियाँ होती हैं। केसरिया रंग साहस और त्याग, सफेद रंग सत्य, शांति एवं पवित्रता तथा हरा रंग समृद्धि, विकास तथा हरियाली का प्रतीक है। सफेद पट्टी के मध्य गहरे नीले रंग का अशोक चक्र अंकित है, जिसमें 24 तीलियाँ हैं। यह चक्र सारनाथ स्थित अशोक सिंह स्तंभ के धर्मचक्र से लिया गया है, जो निरंतर गति, धर्म और प्रगति का संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि तिरंगे का प्रत्येक रंग, उसका स्वरूप और अशोक चक्र मिलकर भारत के गौरव की, मूल्यों की तथा एकता और निरंतर प्रगति की भावना को अभिव्यक्त करते हैं। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने, राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने तथा देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में शिक्षक श्री अनीस खान,महेश मालवीय, विजेंद्र सिंह,रवीना नरगावे,केशरी बघेल आदि का सहयोग रहा। अंत में प्राचार्य श्री असलम खान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे तिरंगे का सम्मान करते हुए हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होने कहा कि आज शाला के शिक्षकों ने अपनी सेल्फी तिरेंगे के साथ हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड की है, आप भी अपने-अपने घर से सेल्फी अपलोड कर प्रमाण-पत्र प्राप्त करें।

Barwani, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

रोजगार मेले में किया गया 91 आवेदकों का चयन 
बड़वानी 11 अगस्त 2026/कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह के मार्गदर्शन में मंगलवार 11 अगस्त को ग्रामीण आजीविका मिशन प्रशिक्षण हाल बड़वानी में युवा संगम (रोजगार मेला )आयोजित किया गया। इसमें कुल 125 बेरोजगार आवेदकों ने पंजीयन करवाया जिसमें 3 कंपनियों द्वारा 91 बेरोजगारों आवेदकों का प्रारंभिक रूप से चयन किया गया । रोजगार मेले में कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह ने स्वयं उपस्थित होकर युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। 
 जिला रोजगार अधिकारी श्री टीएस डुडवे से प्राप्त जानकारी अनुसार रोजगार मेले में प्रतिभा सिंटेक्स प्राइवेट लिमिटेड पीथमपुर द्वारा 20 आवेदकों का, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड इंदौर शाखा बड़वानी द्वारा 16 आवेदकों का, एस. आई. एस.कंपनी सिंगरौली म. प्र. द्वारा 55 आवेदकों का चयन किया गया । मेले में श्रीमति अनुराधा पाटीदार प्रबंधक मध्यप्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका प्रबंधक, श्रीमति आरती ओहरिया सहायक प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्रक, श्री संजय बरवरे प्रबंधक आरसेटी बड़वानी उपस्थित थे।

रोजगार मेले में किया गया 91 आवेदकों का चयन बड़वानी 11 अगस्त 2026/कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह के मार्गदर्शन में मंगलवार 11 अगस्त को ग्रामीण आजीविका मिशन प्रशिक्षण हाल बड़वानी में युवा संगम (रोजगार मेला )आयोजित किया गया। इसमें कुल 125 बेरोजगार आवेदकों ने पंजीयन करवाया जिसमें 3 कंपनियों द्वारा 91 बेरोजगारों आवेदकों का प्रारंभिक रूप से चयन किया गया । रोजगार मेले में कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह ने स्वयं उपस्थित होकर युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। जिला रोजगार अधिकारी श्री टीएस डुडवे से प्राप्त जानकारी अनुसार रोजगार मेले में प्रतिभा सिंटेक्स प्राइवेट लिमिटेड पीथमपुर द्वारा 20 आवेदकों का, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड इंदौर शाखा बड़वानी द्वारा 16 आवेदकों का, एस. आई. एस.कंपनी सिंगरौली म. प्र. द्वारा 55 आवेदकों का चयन किया गया । मेले में श्रीमति अनुराधा पाटीदार प्रबंधक मध्यप्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका प्रबंधक, श्रीमति आरती ओहरिया सहायक प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्रक, श्री संजय बरवरे प्रबंधक आरसेटी बड़वानी उपस्थित थे।

Barwani, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा एवं अंतर्विभागीय समन्वय की बैठक संपन्न
---
9 से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत आयोजित की जाएगी विभिन्न गतिविधियां
बड़वानी 11 अगस्त 2026/कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को समय-सीमा सह अंतर्विभागीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और आगामी अभियानों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
 बैठक में कलेक्टर श्रीमती सिंह ने बताया कि जिले में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन जन सहभागिता के साथ किया जाएगा। इस वर्ष राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उत्सव को भी इस अभियान के साथ जोड़ा जा रहा है। अभियान के तहत जिले में तिरंगा थीम पर आधारित बाइक/साइकिल रैली, तिरंगा यात्रा एवं विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी नागरिकों को प्रेरित करे कि वे तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड कर इस अभियान को एक बड़ा जनआंदोलन बनाएं। 
 मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 14 अगस्त को निवाली तहसील के दो क्लस्टर बड़गाँव एवं वझर में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही जिला स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समाधान समीक्षा बैठक आयोजित होगी। अभियान के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों में निरीक्षण एवं संवाद कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, जिसकी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
 स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान एएनसी  पंजीयन में अपेक्षाकृत प्रगति न पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। लापरवाही बरतने पर बीएमओ सेंधवा व पाटी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त दस्तक अभियान, डायरिया नियंत्रण, एनसीडी प्रोग्राम एवं टीबी स्क्रीनिंग की समीक्षा करते हुए प्रति सीएचओ वार लक्ष्य निर्धारित कर कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए
 प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत छूटे हुए हितग्राहियों को लाभ दिलाने के लिए दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री बाल आरोग्य कार्यक्रम के तहत डिस्चार्ज होकर सामान्य श्रेणी में आए बच्चों के स्वास्थ्य का फॉलो-अप लिया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना एवं आरबीएसके  के तहत किए गए निरीक्षणों की समीक्षा कर स्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग को प्रगति लाने के निर्देश दिए।
 विद्यार्थियों के नामांकन एवं अपार आईडी निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही एकलव्य विद्यालयों में नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने तथा हॉस्टलों में स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू करने के निर्देश दिए गए।
 पीएम-एफएमई योजना के तहत फॉर्मलाइजेशन अचीवमेंट बढ़ाने तथा लीड बैंक मैनेजर से प्राप्त आवेदनों के डिस्पर्समेंट की समीक्षा की गई। जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को नई पात्रता पर्ची पर खाद्यान्न वितरण और जनजातीय कार्य विभाग अधिकारी को सार्थक ऐप पर उपस्थिति के संबंध में डार्क जोन संबंधी समस्याओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
 बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती काजल जावला, सहायक कलेक्टर श्री माधव अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर श्री रवि वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा एवं अंतर्विभागीय समन्वय की बैठक संपन्न --- 9 से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत आयोजित की जाएगी विभिन्न गतिविधियां बड़वानी 11 अगस्त 2026/कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को समय-सीमा सह अंतर्विभागीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और आगामी अभियानों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर श्रीमती सिंह ने बताया कि जिले में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन जन सहभागिता के साथ किया जाएगा। इस वर्ष राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उत्सव को भी इस अभियान के साथ जोड़ा जा रहा है। अभियान के तहत जिले में तिरंगा थीम पर आधारित बाइक/साइकिल रैली, तिरंगा यात्रा एवं विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी नागरिकों को प्रेरित करे कि वे तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड कर इस अभियान को एक बड़ा जनआंदोलन बनाएं। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 14 अगस्त को निवाली तहसील के दो क्लस्टर बड़गाँव एवं वझर में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही जिला स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समाधान समीक्षा बैठक आयोजित होगी। अभियान के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों में निरीक्षण एवं संवाद कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, जिसकी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान एएनसी पंजीयन में अपेक्षाकृत प्रगति न पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। लापरवाही बरतने पर बीएमओ सेंधवा व पाटी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त दस्तक अभियान, डायरिया नियंत्रण, एनसीडी प्रोग्राम एवं टीबी स्क्रीनिंग की समीक्षा करते हुए प्रति सीएचओ वार लक्ष्य निर्धारित कर कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत छूटे हुए हितग्राहियों को लाभ दिलाने के लिए दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री बाल आरोग्य कार्यक्रम के तहत डिस्चार्ज होकर सामान्य श्रेणी में आए बच्चों के स्वास्थ्य का फॉलो-अप लिया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना एवं आरबीएसके के तहत किए गए निरीक्षणों की समीक्षा कर स्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग को प्रगति लाने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों के नामांकन एवं अपार आईडी निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही एकलव्य विद्यालयों में नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने तथा हॉस्टलों में स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू करने के निर्देश दिए गए। पीएम-एफएमई योजना के तहत फॉर्मलाइजेशन अचीवमेंट बढ़ाने तथा लीड बैंक मैनेजर से प्राप्त आवेदनों के डिस्पर्समेंट की समीक्षा की गई। जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को नई पात्रता पर्ची पर खाद्यान्न वितरण और जनजातीय कार्य विभाग अधिकारी को सार्थक ऐप पर उपस्थिति के संबंध में डार्क जोन संबंधी समस्याओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती काजल जावला, सहायक कलेक्टर श्री माधव अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर श्री रवि वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Barwani, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026