अतरी: अतरी विधायक ने दीप प्रज्वलित कर प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन
Atri, Gaya | Oct 18, 2026 प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ अतरी विधायक रोमित कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विधायक ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन की आवश्यकता है।