हनुमानगढ़: जण्डावाली स्थित सरकारी स्कूल का जर्जर भवन बच्चों के लिए बना खतरा, स्कूल में पढ़ाई कर रहे 300 बच्चे असुरक्षित
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव जण्डावाली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के जर्जर भवन को जमींदोज कर दोबारा निर्माण करवाने की मांग की है। इस संबंध में संस्थान सदस्यों ने गुरुवार को जिला कलेक्टर खुशाल यादव को ज्ञापन सौंपा है। सदस्यों ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई करने वाले 300 बच्चे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।