हनुमानगढ़: एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स जयपुर और डीएसटी हनुमानगढ़ ने डेढ़ दर्जन अपराधिक वारदातों में तीन बदमाशों को पकड़ा
एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स जयपुर एवं डीएसटी हनुमानगढ़ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए डेढ़ दर्जन अपराधिक वारदातों में नामजद दस हजार रुपए के इनामी बदमाश सहित तीन जनों को दबोचा। पुलिस के हत्थे चढ़े इनामी बदमाश पवन कुमार पुत्र साहबराम नायक निवासी माणकथेड़ी पीएस पीलीबंगा हाल मोहनमगरिया पर चोरी, लूट, हत्या का प्रयास, आम्र्स एक्ट आदि के 18 मामले दर्ज हैं।