हनुमानगढ़: टाउन थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भाग ले जाने वाले युवक पर परिजनों की रिपोर्ट पर नामजद मामला दर्ज
हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र में नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर अपने साथ भाग ले जाने का एक मामला सामने आया है। नाबालिक बालिका के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर हनुमानगढ़ टाउन थाना में एक युवक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया गया है। टाउन पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नाबालिक बालिका की तलाश शुरू कर दी है।