हनुमानगढ़: जिले में पेट्रोल और डीजल के अवैध कारोबार रोकने की मांग को लेकर संगठन ने जंक्शन में कलेक्टर से लगाई गुहार
हनुमानगढ़ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने जिला प्रशासन से पेट्रोल-डीजल के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने जंक्शन में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधियों ने बताया कि जिले में पेट्रोल डीजल के बढ़ते अवैध कारोबार के कारण पेट्रोल पंप के खर्च निकालना भी मुश्किल हो रहे हैं।