सहारनपुर: कलक्ट्रेट मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद पहले जुमा पर सहारनपुर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, डीआईजी ने लिया जायजा
सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद आए पहले जुमा पर शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। सुबह से ही अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। जिले की प्रमुख जामा मस्जिद समेत घंटाघर और जनपद की अन्य मस्जिदों के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। डीआईजी अभिषेक सिंह ने जामा मस्जिद पहुंचकर सुरक्षा का जायज़ा लिया।