सिरसागंज: नगर के क्षत्रिय धर्मशाला में 21 अक्टूबर से लगेगा पांच दिवसीय ध्यान योग साधना शिविर, साथ में 11 कुंडीय यज्ञ भी होगा
सिरसागंज नगर में 21 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ध्यान योग साधना शिविर एवं 11 कुंडीय यज्ञ की तैयारियों को लेकर शनिवार को क्षत्रिय धर्मशाला में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने और आयोजन को सफल बनाने पर चर्चा की गई। शिविर गुजरात के तपोवन रोजड़ से योगाचार्य ब्रह्मचारी अरुणवीर के मार्गदर्शन में सम्पन्न होगा।