कामां: कामां पुलिस की कार्रवाई में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, किशोर को निरुद्ध किया गया
कामां पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक विधि से संघर्षरत किशोर को निरुद्ध किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा और चोरी की बिना नंबर मोटरसाइकिल बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मवीर,रवि सैनी और बिल्लू के रूप में हुई है।कार्रवाई थाना प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में डीएसटी टीम की मदद से की गई।शुक्रवार रात 8 बजे मिली मामले में जानकारी।