बैतूल नगर: बैतूल: मां के निधन के अगले ही दिन जमीन-जायदाद को लेकर परिवार में खूनी संघर्ष, एक घायल अस्पताल में भर्ती
बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी थाना क्षेत्र के कुही गांव में मां के निधन के अगले ही दिन जमीन-जायदाद को लेकर परिवार में विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। रविवार रात करीब 10 बजे परिवार के लोग आपस में बैठे थे, तभी जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और नवीन वर्मा पर उसके भतीजे, भाई और जवाई सहित अन्य परिजनों ने कथित त