सिमडेगा: पैथोलॉजिस्ट के अभाव में सिमडेगा सदर अस्पताल बंद होने की कगार पर, मरीजों को होगी परेशानी
सिमडेगा सदर अस्पताल में पैथोलॉजिस्ट नहीं होने की वजह से ब्लड बैंक बंद होने की कगार पर है। रविवार को 2:00 बजे सिविल सर्जन ने बताया कि पैथोलॉजी का ट्रांसफर होने के बाद डॉक्टर रंजू सिंह का प्रतिस्थापन हुआ है ,लेकिन वह योगदान नहीं दी है। ऐसे में नियम के तहत सरकार द्वारा ब्लड बैंक को बंद कर दिया जाएगा और यहां के मरीजों को काफी परेशानी होगी।