सिमडेगा: सिमडेगा प्रिंस चौक में निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर शुरू, महिलाओं व बच्चियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
सिमडेगा प्रिंस चौक में रविवार की शाम 4:00 बजे कराटे कोच मनीष कुमार एवं रामनायक के द्वारा निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुरूआत किया ।जहां पर मंदिर समिति के संरक्षक अनूप श्रीवास्तव एवं समिति के लोगों के द्वारा रिबन काटकर शुरुआत हुई ।मौके पर बताया गया कि महिला एवं बच्चियों को आत्मरक्षा के गुण सिखाए जाएंगे ताकि वे लोग आत्मनिर्भर बन सकेंगे।