सिमडेगा: सेवई के विशनपुर गांव में आजादी के बाद पहली बार पहुंची बिजली, प्रखंड प्रमुख ने किया उद्घाटन
सिमडेगा सदर प्रखंड अंतर्गत सेवई पंचायत के विशनपुर गांव में आजादी के बाद पहली बार रविवार को 1:00 बजे बिजली पहुंची। जिसका उद्घाटन पंचायत की मुखिया सावित्री देवी एवं प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी ने रिबन काटकर किया ।ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि पहली बार इस गांव में बिजली आई है, जिससे कि बच्चों को पढ़ाई लिखाई में किसी प्रकार से दिक्कत नहीं होगी।