सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के मंगरौल गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमी के साथ लापता हुई किशोरी, मुकदमा हुआ दर्ज
जरिया थाना क्षेत्र के मंगरौल गांव की निवासी एक किशोरी अपने प्रेमी के साथ लापता हो गई है। वहीं लापता हुई किशोरी के पिता ने महोबा जनपद के करहारा गांव के निवासी एक युवक पर पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए जरिया थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।