हसपुरा: पटेल पुस्तकालय में बिहार पेंशनर समाज के सदस्यों की बैठक हुई, पेंशनरों ने समस्याओं पर की विस्तार से चर्चा
हसपुरा शहर के लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल पुस्तकालय के सभाकक्ष में रविवार को बिहार पेंशनर समाज के सदस्यों की बैठक हुई। अध्यक्षता जगदानंद लाल कर्ण व संचालन सुरेश प्रसाद सिंह ने किया। गणेश प्रसाद ने स्वच्छता एवं पौधा रोपण पर बल देते हुए कहा अपने जीवन में पौधा जरूर लगाएं।