अजयगढ़: बनहरी कला में मझगायां परियोजना का पानी बना मुसीबत, कई घर डूबे; प्रभावित परिवार विस्थापन राशि के इंतजार में
मध्यम सिंचाई परियोजना मझगायां में जलभराव के चलते बनहरी कला गांव के कई मकान पानी में डूब गए हैं। घरों के डूबने से प्रभावित परिवारों के सामने रहने और जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मकान डूबने के बावजूद उन्हें अब तक विस्थापन और मुआवजे की राशि नहीं मिल पाई है। ग्रामीण शिव कुमार अवस्थी के अनुसार बनहरी कला के शिव कुमार अवस्थी रामपाल रामक