चित्तौड़गढ़। विश्व पर्यावरण दिवस और वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर महा स्वच्छता अभियान चला। प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण मंडल, नगर परिषद और ASI के संयुक्त अभियान में किले के जल स्रोतों और ऐतिहासिक स्थलों से करीब 6 टन कचरा इकट्ठा किया गया।