बाह: अटल के बटेश्वर पैतृक स्थल जाने वाले रास्ते पर कीचड़, ग्रामीणों ने की सफाई की मांग
बटेश्वर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक स्थल की ओर जाने वाले रास्ते पर बारिश के बाद कीचड़ और कटान की मिट्टी जमा हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई दिनों से रास्ते पर मिट्टी पड़ी होने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से सफाई नहीं कराई गई है। इससे पैतृक स्थल देखने के लिए बाहर से आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्