शाहपुरा: देवीय दोष दूर करने के झांसे में विधवा महिला से अंगूठी और नकदी की ठगी
शाहपुरा के रामद्वारा बाजार में ठगी की वारदात सामने आई। दो युवकों ने देवीय दोष दूर करने का झांसा देकर एक विधवा महिला से अंगूठी, नकदी और पर्स हड़प लिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। तेली पाड़ा निवासी गोपीदेवी सिंधी रामद्वारा के दर्शन कर लौट रही थीं। इसी दौरान बाजार में फुटपाथ पर चलते समय एक युवक ने उन्हें रोका और घर में देवीय दोष व परेशानियां होने