मेजा: मेजा के ओनाउर में दबंगों का आतंक, लाठी-डंडों से हमला; महिला और बेटा हुए घायल
Meja, Allahabad | Apr 22, 2026 मेजा थाना क्षेत्र के ओनाउर गांव में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आए। आज बुधवार दोपहर पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कुछ दबंगों ने एक गरीब और असहाय परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया,जिसमें महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग।