हाजीपुर: दिव्यांगता प्रमाण पत्रों के सत्यापन में वैशाली जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 4 शिक्षक निलंबित
जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशानुसार जिले में दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्त विद्यालय अध्यापकों एवं प्रधान शिक्षकों तथा नवनियुक्त प्रधानाध्यापकों के नियुक्ति के समय प्रस्तुत किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्रों का भौतिक सत्यापन असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, वैशाली द्वारा मेडिकल बोर्ड का गठन कर प्रमाण पत्रों का कराया गया।