बिंदकी: भेउली गांव में महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के भेउली गांव में शनिवार तथा रविवार की मध्य रात को घरेलू विवाद के चलते महिला मोबीना उम्र लगभग 35 वर्ष पत्नी नाजिम ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने रविवार की सुबह लगभग 8:00 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। परिजन रो रो कर बेहाल हो रहे थे।