रावतसर: विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष के चार जनों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया, पल्लू थाने में मामला दर्ज
पल्लू पुलिस थाने में एक विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा मंगलवार सुबह 10 बजे जारी प्रेस नोट से मिली जानकारी अनुसार गुलाब देवी पुत्री इंद्राज मेघवाल निवासी झेदासर ने अपने पति संदीप मेघवाल सहित कमा मेघवाल धापी मेघवाल व पृथ्वी मेघवाल निवासी रतनपुरा के खिलाफ पल्लू पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।