अमरिया: जहानाबाद की महिला ने दहेज के लिए परेशान करने का लगाया आरोप, एसपी से न्याय की गुहार लगाई
थाना जहानाबाद क्षेत्र की एक महिला ने सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मामला सामने आया। महिला ने एसपी को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि विवाह के बाद थाना न्यूरिया क्षेत्र निवासी पति हरिशंकर और ससुराल पक्ष ने उससे दहेज की मांग की। बेटा न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया तथा घर से निकाल दिया गया।