सिरोही: वन विभाग ने मजदूरों का भुगतान रोका, भौतिक सत्यापन न होने से पेमेंट अटका, श्रमिक परिवार सहित कलेक्ट्रेट पहुंचे
वन विभाग द्वारा गड्ढे खुदवाने का भुगतान नहीं मिलने से परेशान श्रमिक परिवार सहित सिरोही कलेक्ट्रेट पहुंचे। श्रमिकों का आरोप है कि वन विभाग ने उन्हें मजदूरी का भुगतान नहीं किया है, जबकि विभाग का कहना है कि भौतिक सत्यापन नहीं होने के कारण भुगतान रोका गया है।जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के पोड़िया निवासी केदार, हरिशंकर और गंगाराम सहित कुल 48 श्रम