फर्रुखाबाद: गांव महमदपुर अमलाई में ट्रैक्टर से खेत की जुताई करते समय युवक के पैर में सांप ने काटा, जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती
जहानगंज के गांव महमदपुर अमलैया निवासी 20 वर्षीय कमलेश कुमार पुत्र रामनरेश ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था। अचानक उछलकर कहीं से सांप ट्रैक्टर के ऊपर आ गया और कमलेश कुमार के पैर में डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने कमलेश कुमार को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।