जमुई कांड में मुख्य आरोपित नंदन यादव और हरेराम यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच अब सोशल मीडिया गतिविधियों तक पहुंच गई है। पीड़िता की पहचान उजागर करने और एआई से वीडियो बनाकर घटना को जातिगत रंग देने के मामले में 225 लोगों को चिन्हित किया गया है। पुलिस ने 120 लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। प्रशासन ने अपील की है कि पीड़िता की पहचान से जुड़ी कोई भी सामग्री या अपुष्ट वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करें।
#Jamui #JamuiNews #ParivartanBiharNews #JamuiCase #PoliceInvestigation #CyberCrime #SocialMedia #AIContent #BiharNews #BreakingNews