जालौन पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
कैलिया पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान पकड़ा आरोपी, आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
उरई (जालौन)। जालौन पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना कैलिया पुलिस टीम ने एक आरोपी को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चंद्र रावत के पर्यवेक्षण और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी के नेतृत्व में जिले में अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना कैलिया पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अभय कुमार पुत्र अरुण कुमार, निवासी ग्राम रिगवारा खुर्द, थाना जरिया, जनपद हमीरपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कैलिया में मुकदमा अपराध संख्या 102/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।
आरोपी के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज: पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जालौन और हमीरपुर जनपदों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं तथा भारतीय न्याय संहिता से संबंधित मामले शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ थाना आटा और थाना जरिया में भी मुकदमे दर्ज होने का उल्लेख किया गया है।
थाना कैलिया पुलिस टीम की कार्रवाई: इस कार्रवाई को थाना कैलिया के थानाध्यक्ष और पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई है।
Orai, Jalaun | Oct 15, 2026