फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम बेहटा निवासी सुनील कुमार उर्फ नेक्से की 13 जनवरी को हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटनाक्रम का खुलासा किया फतेहगढ़ पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार दोपहर 3:27 पर अपर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी। मृतक का इकलौता बेटा अमन कुमार ही अपने पिता का हत्यारा निकला शादी नहीं होने देने,संपत्ति विवाद में पिता को मौत की घाट उतार दिया।