बाढ़: बाढ़: उमानाथ घाट पर डूब रही महिला को स्थानीय लोगों ने बचाया, बड़ा हादसा टला
Barh, Patna | Jul 1, 2025 बाढ़ के उमानाथ घाट पर मंगलवार को नहाने आयी एक महिला को मंगलवार लगभग 11 बजे स्थानीय लोगों ने डूबने से बचा लिया नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाढ़ के अहियापुर से एक महिला अपने परिजनों के साथ गंगा स्नान करने के लिये बाढ़ के उमानाथ घाट पहुंची। स्नान के क्रम में गंगा नदी के किनारे पर किया हुआ बैरिकेडिंग से बाहर चली गई एवं डूबने लगी।